संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2025 (NDA 2) के लिए आवेदन करने का नोटिफिकेशन जारी की है। इस भर्ती के तहत 406 रिक्तियां भरी जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
संघ लोक सेवा आयोग (NDA II) 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 मई, 2025 को शुरू हुई। उम्मीदवार 17 जून, 2025 तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। सभी आवेदन दिशानिर्देश और विवरण UPSC की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

UPSC NDA 2 Recruitment 2025 – Overview
भर्ती का नाम | यूपीएससी एनडीए 2 भर्ती 2025 |
---|---|
आयोग का नाम | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
कुल पदों की संख्या | 406 पद |
विज्ञापन की स्थिति | जारी |
आवेदन की प्रारंभ तिथि | 28 मई 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 17 जून 2025 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | upsconline.nic.in |
UPSC NDA 2 Recruitment 2025 – Important Dates
कार्यक्रम | तिथि |
---|---|
अधिसूचना जारी होने की तिथि | मई 2025 |
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 28 मई 2025 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 17 जून 2025 |
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 17 जून 2025 |
एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि | परीक्षा से कुछ दिन पहले |
एनडीए 2 परीक्षा की तिथि | जल्द घोषित की जाएगी |
UPSC NDA 2 Recruitment 2025 – पदों की विवरण
पद/विभाग का नाम | कुल रिक्तियाँ | महिला उम्मीदवारों के लिए |
---|---|---|
एनडीए (सेना) (NDA – Army) | 208 पद | 10 पद |
एनडीए (नौसेना) (NDA – Navy) | 42 पद | 05 पद |
एनडीए (वायु सेना – फ्लाइंग ड्यूटी) (NDA – Air Force Flying) | 92 पद | 02 पद |
एनडीए (वायु सेना – ग्राउंड ड्यूटी टेक) (NDA – Air Force Tech) | 18 पद | 02 पद |
एनडीए (वायु सेना – ग्राउंड ड्यूटी नॉन-टेक) (NDA – Air Force Non-Tech) | 10 पद | 02 पद |
नौसेना अकादमी (10+2 कैडेट प्रवेश योजना) (Naval Academy – NA) | 36 पद | 04 पद |
कुल पद | 406 पद |
UPSC NDA 2 Recruitment 2025 – आयु सीमा
विवरण | जानकारी |
---|---|
पात्रता | केवल अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। |
जन्म तिथि की सीमा | 01 जनवरी 2007 से पहले और 01 जनवरी 2010 के बाद नहीं होनी चाहिए (दोनों तिथियाँ शामिल)। |
आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट | सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। |
UPSC NDA 2 Recruitment 2025 – आवेदन शुल्क
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
---|---|
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग | ₹100/- (सौ रूपये मात्र) |
महिला, एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूडी वर्ग | कोई शुल्क नहीं |
भुगतान का माध्यम:
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवार वीज़ा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो, रुपे क्रेडिट/डेबिट कार्ड, भीम यूपीआई या नेट बैंकिंग के जरिए भुगतान कर सकते हैं।
UPSC NDA 2 Recruitment 2025 – शैक्षणिक योग्यता
पद/विभाग का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
---|---|
एनडीए (सेना) (NDA – Army) | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। |
एनडीए (नौसेना) (NDA – Navy) | भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। |
एनडीए (वायु सेना – फ्लाइंग ड्यूटी) (NDA – Air Force Flying Duty) | भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। |
एनडीए (वायु सेना – ग्राउंड ड्यूटी टेक) (NDA – Air Force Ground Tech) | भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। |
एनडीए (वायु सेना – ग्राउंड ड्यूटी नॉन-टेक) (NDA – Air Force Non-Tech) | भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। |
नौसेना अकादमी (NA) – 10+2 कैडेट प्रवेश योजना | भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। |
UPSC NDA 2 Recruitment 2025 – चयन प्रक्रिया
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC NDA 2) 2025 के तहत, उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा: पहला लिखित परीक्षा के माध्यम से और दूसरा व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से। लिखित परीक्षा में, गणित के लिए 300 अंक आवंटित किए गए हैं, जबकि सामान्य योग्यता परीक्षा के लिए 600 अंक आवंटित किए गए हैं। उम्मीदवारों को दोनों टेस्ट को पूरा करने के लिए कुल 5 घंटे का समय दिया जाएगा।
लिखित परीक्षा पास करने के बाद, उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो 900 अंकों का होगा। दस्तावेज़ सत्यापन के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।
UPSC NDA 2 Recruitment 2025 में आवेदन कैसे करे?
UPSC NDA 2 भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए, आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएँ। “OTR और ऑनलाइन आवेदन करें” विकल्प पर क्लिक करें। फिर, उपयुक्त पद का चयन करें और “ऑनलाइन आवेदन करें” पर आगे बढ़ें। नए उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा, जहाँ उन्हें अपना नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल पता आदि जैसी जानकारी भरनी होगी। पंजीकरण करने के बाद, लॉग इन करें और फ़ॉर्म भरें। आवश्यक दस्तावेज़ जैसे कि उनकी तस्वीर, हस्ताक्षर और शैक्षिक प्रमाण पत्र अपलोड करें। यदि कोई आवेदन शुल्क है, तो उसे ऑनलाइन भुगतान करें। अंत में, फ़ॉर्म जमा करें और उसकी एक प्रति अपने पास रख लें।